फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वीर जवानों के नाम 1500 राखियां भेजीं

Fri, 08 Aug 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 34: राखियों को सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हनुमान को सौंपते विहिप धर्म प्रसार विभाग के
विज्ञापन
गन्नौर। भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा एवं विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग, गन्नौर खंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्षा सूत्र कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं की ओर बनाई गई 1500 राखियां सेना के जवानों को समर्पित करने के लिए भेजी गईं। ये राखियां सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हनुमान को प्रांत परिवर्तन प्रमुख नरेंद्र भारतीय ने भारत विकास परिषद एवं विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग की ओर से सौंपी गईं। भाविप अध्यक्ष संदीप सिंघल ने कहा कि इस पहल के माध्यम से छात्राओं ने अपने वीर सपूतों को प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने संदेश दिया कि देश की बेटियां अपने सैनिक भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें