फोटो 30: सोनीपत के गांव जुआं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ डॉ. राजेश सिंघल गर्भवत
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को सुरक्षित जननी माह की शुरुआत की गई। पहले दिन जिला नागरिक अस्पताल समेत 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान 543 गर्भवतियों की एंटी नेटल केयर (एएनसी), रक्त जांच, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन स्तर, वजन, शुगर जांच की गई।
अभियान के तहत विशेषकर ज्यादा जोखिम वाली 150 गर्भवतियों की समय पर पहचान की गई। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनको समय पर सही परामर्श व उचित उपचार सुनिश्चित करेगा।
सुरक्षित जननी माह सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपमंडल नागरिक अस्पताल, जिला नागरिक अस्पताल, ईएसआई अस्पताल व बीपीएस मेडिकल काॅलेज अस्पताल खानपुर कलां में मनाने की शुरुआत हुई।
चिकित्सकों ने गांवों व कॉलोनियों में कैंप लगाकर गर्भवतियों की जांच की। जिन गर्भवतियों में बीपी व एनीमिया की दिक्कत है उनको जिला नागरिक अस्पताल में भेजा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में कमी आने, सिजेरियन व प्री मेच्योर डिलिवरी कम करने के लिए यह प्रयास शुरू किया है।