गन्नौर। क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आरपीएस इवनिंग स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से गन्नौर प्रीमियर लीग का आयोजन 1 से 8 जून तक किया जाएगा। आयोजक गोविंद चौधरी ने बताया कि 9 और 10 मई को आयोजित ट्रायल में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों के 350 खिलाड़ी भाग लिया
खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद करीब 150 खिलाड़ियों को शार्टलिस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि 17 मई को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। उसमें टीम मालिक बोली लगाएंगे।
प्रतियोगिता में आठ टीम हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 70 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। रजनी शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं।