सोनीपत। जिला बार एसोसिएशन की ओर से बार परिसर में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान अधिवक्ता अनिल ढुल ने बताया कि शिविर के दौरान 150 अधिवक्ता ने सेहत की जांच कराई। शिविर में लोगों की कॉर्डियोलॉजिस्ट, ईसीजी, रक्तचाप, मधुमेह, बीएमडी व पीएफटी जांच की गई। उन्होंने बताया कि जो लोग अपनी स्वास्थ्य की जांच कराने से परहेज करते हैं और छोटी-छोटी बीमारियां बड़ा रूप धारण कर लेती हैं। ऐसे में लोगों को समय-समय पर अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए। जिससे शरीर स्वस्थ रहेगा और हम सब बीमारियों को दूर रहेगा। इस दौरान उपप्रधान जोगेंद्र, कुसुम दहिया, कृष्ण मलिक, समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।