फोटो 26- सोनीपत के गन्नौर में बसों के जत्थे को हरिद्वार सावन जोत महोत्सव के लिए हरी झंडी दिखाकर
गन्नौर। हरिद्वार में मनाए गए सावन जोत महोत्सव को लेकर शनिवार को गन्नौर से 15 बसों का जत्था रवाना किया गया। विधायक देवेंद्र कादियान व सामाजिक कार्यकर्ता अंकित मल्होत्रा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि भगवान शिव व गंगा मैया को समर्पित जोत महोत्सव न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम भी है। महोत्सव से काफी लोगों की आस्था जुड़ी है। अंकित मल्होत्रा ने बताया कि गन्नौर से हर वर्ष हरिद्वार के लिए जोत लेकर जाया जाता है। इस बार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की माताओं, बहनों, बुजुर्गों को भी गंगा स्नान का सौभाग्य मिले इसी उद्देश्य से 15 बसों की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में अमित बत्रा, हरीश वधवा, तरुण मौजूद रहे। संवाद