संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। गांव खांडा में पुलिस ने अवैध तरीके से रखी शराब के साथ खरखौदा निवासी हर्ष उर्फ अन्ना को 15 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
खरखौदा थाने के हवलदार सुदीप ने बताया कि बुधवार को उन्हें गांव खांडा में एक पशुबाड़े में शराब रखी होने की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत एक्साइज इंस्पेक्टर सोमबीर के साथ बताई गई जगह पर छापा डाला। हर्ष उर्फ अन्ना ने बताया कि यह घेर सोनू का है। उसके साथ मिलकर वह शराब का अवैध धंधा करता है।
घेर की तलाशी लेने पर जमीन के अंदर बने हौद से 7 पेटी शराब मिली। दरवाजे के पास एक पेटी तो दो पेटी कोने में बने बाथरूम के पास वाशिंग मशीन से मिली। इनमें देसी शराब थी। इसके बाद प्लॉट में खड़ी गाड़ी से 5 पेटी देसी शराब मिली। पुलिस ने हर्ष को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।