फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी किल्लत पर बिफरी महिलाएं, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के ककरोई चौक क्षेत्र में बिजली-पानी संकट से जूझ रहीं महिलाएं सोमवार शाम को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने गोहाना रोड स्थित ककरोई चौक पर मानव शृंखला बनाकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। आधा घंटा बाद जाम खुल सका।
ककरोई चौक पर सोमवार देर शाम पौने सात बजे आसपास की कॉलोनियों की महिलाएं आ पहुंची और जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप था कि कालोनियों में बिजली संकट गहराया हुआ है, जिससे पानी का संकट भी खड़ा हो गया। बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। थाना शहर प्रभारी राजपाल व चौकी प्रभारी सवित कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। आश्वासन के बाद महिलाएं सड़क से हट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालक हुए परेशान
गर्मी में आधा घंटा तक जाम लगने से वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। वाहन चालक काफी देर जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुलिस ने कई अन्य मार्गों से रूट डाइवर्ट की वाहनों को निकाला। जाम खुलने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।


बिजली-पानी किल्लत पर बिफरी महिलाएं, लगाया जाम
आधा घंटे बाद थाना प्रभारी ने खुलवाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें