फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धनलक्ष्मी योजना के तहत लगाए जा रहे 143 नए ट्रांसफार्मर, 80 फीसदी काम पूरा

Fri, 23 Feb 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गर्मी के मौसम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए बिजली निगम की तरफ से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। धन लक्ष्मी योजना के तहत 143 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाने का काम मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गर्मी के दिनों में ओवरलोड की समस्या हो जाती हैं। इससे स्पार्किंग, बिजली कट, ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आदि समस्याएं आती हैं। वहीं बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली निगम ने गर्मी से पहले नये ट्रांसफार्मर लगाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का दावा है कि मार्च के अंत तक नए ट्रांसफार्मर लगवाने के साथ ही पुराने और जर्जर तारों की जगह पर नये तार लगाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।


वहीं कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम गोहाना राज सिंह का कहना है कि ओवरलोड की समस्या को कम करने के लिए 143 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर लगाने का 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। ट्रांसफार्मर लगाने व तारों को बदलने का शेष कार्य मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें