फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिविर में 142 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच, चार ने किया रक्तदान

Sun, 01 Feb 2026 07:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08. सोनीपत के खाटू श्याम मंदिर में शिविर के दौरान रक्तदाता के साथ आयोजक। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में रविवार को लगाए गए चिकित्सा जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 142 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई और चार लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, श्री श्याम बालाजी सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट एवं सोनीपत धाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मधुमेह व रक्तचाप की जांच वर्मा पैथ लैब की ओर से की गई। डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान ने 18 लोगों के दांतों की जांच की। डॉ. एसएन गुप्ता व डॉ. राजेश गुप्ता ने तीन दिन की दवाइयां निशुल्क वितरित की। इस दौरान फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन वाईके त्यागी, युवा प्रधान सीए अनुज मंगला, सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव अरविंद मित्तल, कैंप इंचार्ज बलराज वशिष्ठ, महिला प्रधान बबीता जिंदल, हरि कौशिक, नरेश कंसल, सीए दीपक गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें