फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली मकान में सीढिय़ों से छत पर चढ़ा सांड, लोग उतारने पहुंचे तो दौड़ाया, दमकल की टीम ने उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली मकान की छत पर चढ़ा सांड़, लोग उतारने पहुंचे तो दौड़ाया, दमकल की टीम ने उतारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के देवीनगर में बुधवार सुबह एक सांड़ खाली पड़े मकान की छत पर जा चढ़ा। सांड़ को छत पर चढ़ा देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जब लोगों ने छत से सांड़ को उतारने का प्रयास किया तो उसने लोगों को दौड़ा दिया। जिसके बाद मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया गया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को नीचे उतारा। इस दौरान सांड़ चोटिल भी हो गया।
विज्ञापन

देवीनगर निवासी कुराड़ सिंह ने पशुओं का चारा डालने व उपले बनाने के लिए अपने पुराने मकान को खाली छोड़ रखा है। बुधवार सुबह उसके खाली पड़े मकान का दरवाजा खुला था। इसी दौरान गली से गुजर रहा सांड़ मकान के अंदर घुस गया और सीढ़ियों से छत के ऊपर जा चढ़ा। छत पर सांड़ को चढ़ा देखकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। लोगों ने जब छत से सांड़ को उतारने की कोशिश लोगों ने की तो उसने लोगों को दौड़ा दिया। जिसके बाद लोगों ने दमकल विभाग की टीम को अवगत कराया। दमकल केंद्र के इंचार्ज रमेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सांड़ के गले में रस्सी डालकर सीढ़ियों से उसे नीचे उतारा। उसे नीचे उतारने में करीब आधा घंटा लग गया। इस दौरान सांड़ को सीढ़ियों से उतारते समय चोट भी आई। जिसके बाद उसे गली से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें