फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी तक स्ट्रे कैटल अभियान पूरा करने व सड़कों को गड्ढे मुक्त बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
26 जनवरी तक कैटल फ्री और सड़कों को गड्ढे मुक्त बनाने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम के एसीएस डॉ. राकेश गुप्ता ने 26 जनवरी तक प्रदेश में लावारिस पशुओं को आश्रय दिलाने व सड़कों को गड्ढे मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लिंगानुपात में और सुधार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अभियान में तेजी लाने व लिंग जांच करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा। पीसीपीएनडीटी एक्ट में बेहतरीन कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बधाई भी दी। एसीएस डा. राकेश गुप्ता वीडियो कांफ्रेंस कर डीसी व अन्य अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
डॉ. गुप्ता ने निर्देश दिए कि सड़कों पर घूम रहे पशुओं को नंदीशाला व गोशाला में छोड़ने के अभियान में फिर से तेजी लाई जाए और इसके लिए विशेष कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी तक प्रदेश को स्ट्रे कैटल फ्री किया जाएगा। इसके साथ ही डीसी को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं में सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने वाले संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग को आपसी सामंजस्य के साथ पीएनडीटी एक्ट के तहत की जाने वाली कार्रवाई तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीएम विंडो व सोशल मीडिया से संबंधित लंबित शिकायतों का शीघ्र निवारण करने को कहा। उन्होंने प्रथम चरण में प्रदेश के हर ब्लॉक से पांच पंचायतों को चुनकर उनमें ई पंचायत प्रणाली को लागू करने और सरल व अंत्योदय प्रोजेक्ट को भी लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम के एसीएस डॉ. राकेश गुप्ता नेे हरपथ और स्वच्छ एप के माध्यम से सड़कों में बने गड्ढे व गंदगी से संबंधित शिकायतों का निवारण करने को कहा। उन्होंने एप पर आने वाली जनशिकायतों को निर्धारित समयावधि में निपटारा नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर डीसी विनय सिंह, एडीसी मंदीप कौर, एसडीएम प्रशांत पंवार, श्वेता सुहाग, सुरेंद्र पाल, आशीष कुमार, एएसपी राजीव देशवाल, सिविल सर्जन डा. जेएस पुनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें