फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की स्पेशल कमांडो टीम ने सोनीपत में डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की स्पेशल कमांडो टीम ने सोनीपत में डाला डेरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर सफियाबाद स्थित फाटक पर गेटमैन व उसके साथी के साथ हुई वारदात के बाद रेलवे में हड़कंप की स्थिति है। सुरक्षा को लेकर रेलवे सतर्क हो गया है। रेलवे ने गेटमैन व ट्रैक मैन की सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की है। रेलवे का सुरक्षा तंत्र भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को रेलवे की स्पेशल कमांडो टीम ने सोनीपत व आसपास के स्टेशनों की सुरक्षा का जायजा लिया।
सुरक्षा का जायजा लेने पहुंची कमांडो टीम ने स्टेशन व आसपास लगते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, यात्रियों से भी सुरक्षा को लेकर बातचीत की। टीम ने इस दौरान जीआरपी टीम से भी सुरक्षा का फीडबैक लिया। वारदात के बाद रेलवे के उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए है। जिसके बाद रेलवे की सुरक्षा एजेंसी ने निगरानी कड़ी कर दी है। नरेला और राठधना स्टेशनों के बीच गेट नंबर-19 स्पेशल पर तैनात गेटमैन कुंदन पाठक पर हमले के बाद रेलवे ने अपने सभी गेटमैनों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सभी गेटमैनों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उन्हें काम के दौरान किसी भी तरह का खतरा महसूस होता है तो वो तुरंत गेट को बंद कर दें और आरपीएफ और स्टेशन प्रबंधक से संपर्क करें। रेलवे की ओर से विशेष तौर पर हरियाणा से लगे इलाकों में तैनात गेटमैनों के लिए ये एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन

साथी कर्मी की मदद को आगे आए रेलवे कर्मी
एडीईएन पानीपत संतोष मीणा ने बताया कि साथी कर्मी की मदद के लिए सभी कर्मी एकजुट हैं। सोमवार को कर्मियों ने 10 यूनिट ब्लड डोनेट किया था। सभी कर्मी अपनी क्षमता अनुसार एक हजार रुपये तक आर्थिक मदद भी दे रहे हैं। सभी कर्मियों से मदद का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर फाटकों के पास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। जहां कमी है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने को लेकर जीआरपी के साथ बातचीत हुई है। कर्मियों की सुरक्षा को सभी प्रबंध करने का प्रयास किया जा रहा है।
- अशोक, इंचार्ज, स्पेशल कमांडो टीम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें