फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरक परीक्षा में भी नकल कराने पहुंचे युवा, पुलिस ने दौड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरक परीक्षा में भी नकल कराने पहुंचे युवा, पुलिस ने दौड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा में एक विषय में कंपार्टमेंट आने के बाद रविवार को जिले में पूरक परीक्षा कराई गई। परीक्षा में नकल कराने के लिए विद्यार्थियों के युवा साथी केंद्रों तक पहुंच गए, जिन्हें पुलिस बार-बार दौड़ाती हुई नजर आई। इस दौरान नकल कराने के प्रयास में परीक्षा केंद्र के आसपास घूम रहे युवाओं को पकड़कर पुलिस ने चेकिंग भी की।
विज्ञापन

जिले में 10वीं व 12वीं की पूरक परीक्षा में करीब छह हजार विद्यार्थी पहुंचे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहर पुलिस का कड़ा पहरा और सघन चेकिंग के बाद ही विद्यार्थियों को कक्ष में जाने की अनुमति मिली। परीक्षा शुरू होते ही विद्यार्थियों को नकल कराने के लिए आये युवा केंद्रों की दीवारों को फांदने की ताक में आसपास घूमते नजर आए, लेकिन पुलिस ने उनपर शिकंजा कस दिया। परीक्षा के दौरान पुलिस ने कई बार युवाओं को लाठियां फटकार कर दौड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें