फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी : कविता जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी : कविता जैन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि पर्यावरण को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें पर्यावरण बचाने के लिए न केवल हरित वातावरण बनाना होगा, अपितु पक्षियों के विचरण के लिए स्थान सुनिश्चित करना होगा।
शनिवार सुबह भारत विकास परिषद् गोविंद शाखा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित गोविंद पक्षी विहार में मंत्री कविता जैन ने पीपल का पेड़ लगाकर पौधरोपण की शुरुआत की। गोविंद पक्षी विहार में 25 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। वहीं गोविंद पक्षी विहार में गोविंद शाखा द्वारा हर रोज पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री कविता जैन ने पक्षियों के लिए दाना डाला, इसके बाद उन्होंने भाविप गोविंद शाखा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित गोविंद रैन बसेरा का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के जिलाध्यक्ष वाईके त्यागी, गोविंद शाखा अध्यक्ष संजय सिंगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, आजाद सिंह नेहरा, सुरेंद्र मदान, अनिल गुप्ता, प्रवीन वर्मा, शशीकांत भारद्वाज, सचिन गर्ग, नरेश भारद्वाज, सतीश ठेकेदार, संजीव वलेचा, पवन तनेजा, विपुल कुच्छल, महावीर शर्मा, देवेंद्र सूरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें