अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। बीडीपीओ जगबीर दलाल ने बुधवार को ग्राम सचिवों के साथ मीटिंग की। इसमें उनसे कहा कि वह पंचायतों को जल्द ही पशुबाड़े बनवाने के लिए कहे। यह पशुबाड़े उन पंचायतों में बनवाए जाने हैं, जहां 50-100 लावारिस पशु घूमते रहते हैं। उन पंचायतों को अपने स्रोतों से हुई आय की राशि से ही पशुबाड़े बनवाने होंगे। पशुबाड़ों में पीने के पानी और उनके चारे की व्यवस्था ग्रामीणों के दान पर छोड़ी गई है। बीडीपीओ जगबीर दलाल ने गोहाना और कथूरा खंड के सभी ग्राम सचिवों को गांवों की सूची बनाने और पशुबाड़े की व्यवस्था की पूरी जानकारी एकत्र करने के लिए कहा है। बीडीपीओ ने सभी ग्राम सचिवों से कहा है कि उन सभी पात्र लोगों को 100-100 गज के प्लॉट देने की प्रक्रिया शुुरू की जाए, जो पात्र होते हुए भी सरकार की इस योजना के तहत लाभांवित नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गरीब व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। 100-100 गज के प्लॉट और उनकी रजिस्ट्री से लेकर उन पर कब्जे दिलवाने आदि के विवादों के चलते पात्र लोग आज भी प्लॉटों से वंचित है।