फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्ड कर्मियों ने दिया धरना, डीसी को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के फील्ड कर्मियों ने मांगों को मनवाने के लिए बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में धरना दिया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्य सचिव हरियाणा के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिला प्रधान धर्मपाल मलिक ने धरने की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 14 जून को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल से यूनियन की वार्ता हुई थी। उस दौरान यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों की मांगें मंत्री के सामने रखी थीं। इनमें मांगों को जल्द पूरा करने की मंत्री और यूनियन नेताओं में सहमति बनी थी। अभी तक सरकार ने इनकी कोई घोषणा नहीं की है। इससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ रोष है। इस अवसर पर राज्य महासचिव शीलक राम मलिक, उपप्रधान जयभगवान दहिया, रामनिवास आर्य, ओमप्रकाश मलिक, ज्ञानचंद, जयपाल खोखर, जयभगवान, देसराज, चतर सिंह, नरेश, रामकरण, सियाराम, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें