फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए चुने गए राजकीय विद्यालय भदाना के 14 खिलाड़ी

Sat, 01 Aug 2026 05:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव भदाना ​स्थित राजकीय विद्यालय में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना के विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके आधार पर विद्यालय के 14 विद्यार्थियों का राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
छात्रा रितु राज्यस्तरीय अंडर-19 गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता 27 से 30 जुलाई तक सोनीपत के एसएम हिंदू स्कूल में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में सौरव, अभिषेक, राहुल, आयुष, तनुज, हिमांशु, पवन, काजल, खुशी, कोमल, प्रिया, मुस्कान, साक्षी और तानिया शामिल हैं। वहीं, कक्षा 11वीं की छात्रा रितु का चयन राज्यस्तरीय अंडर-19 गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

सम्मान समारोह के दौरान प्राचार्य डाॅ. सुमन लता, शिक्षिका सविता गुलिया ने चयनित खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और योग प्रभारी महेंद्र को भी बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें