विद्यार्थी अपने जीवन में मूल्यों को अपनाएं : सेसिल
फोटो 17- विदेशी भाषा विभाग की छात्राओं के साथ फ्रांस से पहुंची सेसिल।
गोहाना। फ्रांस से आई सेसिल ने कहा कि विद्यार्थी को अपने जीवन में मूल्यों को अपनाना होगा। तभी उनका मुकाम पाना संभव है। वह मूल्यों पर चलते हुए ही हर उस स्थान को हासिल कर सकेंगे, जिससे वह पाना चाहते हैं। वह शुक्रवार को गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विवि के विदेशी भाषा विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने विदेशी भाषा विभाग की छात्राओं से संवाद किया व उनके सवालों के जवाब भी दिए। मंच संचालन विदेशी भाषा विभाग में फ्रेंच भाषा पढ़ाने वाली डॉ. सुदीप्ता सिल ने किया। कार्यशाला के बाद सेसिल ने कुलपति प्रो. सुषमा यादव से मुलाकात भी की।