दिगंबर जैन मंदिर में महामूर्ख सम्मेलन कल
सोनीपत। फ्रैंडस लॉफिंग कल्ब की ओर से 17 मार्च को होली मिलन समारोह में महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रविवार को प्रात: 10:30 बजे दिगंबर जैन मंदिर मिशन रोड पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। क्लब के संस्थापक चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि अशोक शर्मा एडवोकेट होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र गर्ग करेंगे। इस दौरान एक व्यक्ति को महामूर्ख सम्राट की उपाधि से नवाजा जाएगा। क्लब के महासचिव सीताराम धवन ने बताया कि सम्मेलन में हास्य कलाकार, कवियों, गीतकारों के अलावा शहर के अन्य लोग भाग लेंगे।