हॉकी में मस्तान टीम ने फाइटर टीम को 5-3 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सीआरजैड स्कूल में तीन दिवसीय स्व. प्रदीप हुड्डा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को समाजसेवी सतीश राज देशवाल बतौर मुख्यातिथि रहे। हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मस्तान टीम व फाइटर टीम के बीच खेला गया। जिसमें मस्तान टीम ने फाइटर टीम को 5-3 के स्कोर से हराया। वहीं फाइटर टीम ने दूसरा व ईगल टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विकास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, वहीं मोहित को यंगेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना गया। इस दौरान समाजसेवी सतीश राज देशवाल ने खिलाडियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सतीश देशवाल ने खिलाडिय़ों को खेलों के साथ पढ़ाई में भी आगे बढने के लिए कहा। इस दौरान डीईओ जिले सिंह, जयकुंवार खत्री, कृष्णा गहलावत, सुनीता लोहचब, जसमेर सिंह, कोच राहुल, राजीव दहिया, कुलदीप सिवाच, अरविंद, सतीश आदि मौजूद रहे।