फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर बच्चे की मौत, बचाने के प्रयास में पिता भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छत से गिरकर बच्चे की मौत, बचाने के प्रयास में पिता घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की छत पर काम कर रहा मजदूर डेढ़ वर्षीय बेटे को बचाने के चक्कर में छत से गिर गया। जिसमें बच्चे की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ निवासी 22 वर्षीय काशीनाथ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन फैक्टरी की छत पर पत्नी के साथ काम कर रहा था। बताया कि डेढ़ वर्षीय बेटा प्रिंस छत से गिरने लगा तो मजदूर ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही नीचे गिर गये। लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। बड़ी औद्योगिक पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र मेहला का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें