फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह खेलना चाहते हैं 2019 का वर्ल्ड कप, खुद को पूरी तरह फिट बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह 2019 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, जिसके लिए वह प्रैक्टिस में खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह से फिट बताया है। युवराज सिंह ने उम्मीद जताई है कि उनको वर्ल्ड कप एकादश में चुना जाएगा और भारत फिर से चैंपियन बनेगा। युवराज सिंह सोमवार को सोनीपत के एक निजी स्कूल की क्रिकेट एकेडमी में पहुंचे थे। वहीं, युवी से मिलने के लिए उनके चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां युवराज सिंह ने बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां भी बताईं।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने कहा कि अभी तक जितने भी वर्ल्ड कप खेले उनमें अच्छा प्रदर्शन किया। 2011 वर्ल्ड कप में विजेता टीम का हिस्सा भी रहे। उस वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। युवराज सिंह ने कहा कि उनको उम्मीद है कि वह जिस तरह से प्रैक्टिस कर रहे हैं, उससे अपनी उस लय में लौट रहे हैं जो 2011 के वर्ल्ड कप में दिखी थी। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद पर ज्यादा कुछ बोलने से इंकार कर दिया। युवराज ने कहा कि वह उनकी निजी जिंदगी है और अपनी निजी जिंदगी में कौन क्या कर रहा है, वह उससे मतलब नहीं रखते हैं। युवराज ने कहा कि वह बाहरी बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपनी प्रैक्टिस को ज्यादा समय दे रहे हैं, जिससे उनको अगले साल होने वर्ल्ड कप में मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें