फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म करके धमकी, पीड़िता के जहर खाने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
थाना सदर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ गांव के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी की धमकी के कारण महिला ने किसी को कुछ नहीं बताया तो आरोपी ने उसे सोनीपत के एक होटल में बुलाकर फिर दुष्कर्म किया। इस तरह परेशान होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बाद परिजनों को पूरे मामले का पता चला। इस मामले में आरोपी व उसके साथी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सदर क्षेत्र के एक गांव की महिला का आरोप है कि करीब एक माह पहले वह घर पर अकेली थी। उस दौरान गांव का रहने वाला नीटू घर में घुस गया और उसने उसे अकेली देखकर दुष्कर्म किया। उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह चुप रही। उसके बाद नीटू एक दिन ओर उसे जान से मारने की धमकी देकर सोनीपत के एक होटल में लेकर पहुंचा। उस समय कार में एक अन्य युवक अमित भी मौजूद था। आरोपी ने होटल में लाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह परेशान होकर उसने घर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसका उपचार कराकर जहर खाने का कारण पूछा तो उनको घटना के बारे में पता चला। इस मामले में आरोपी नीटू व उसके साथी अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर थाना प्रभारी दलबीर दांगी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनको जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें