फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विश्व शिक्षक दिवस पर जिला के 130 प्राचार्य व शिक्षक सम्मानित

Sun, 05 Oct 2025 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के मुरथल ​स्थित निजी रेस्तरां में विश्व ​शिक्षक दिवस पर आयोजित शिक्षक सम्मान सम
विज्ञापन
गन्नौर। मुरथल स्थित निजी रेस्तरां में विश्व शिक्षक दिवस पर निजी स्कूल की ओर से शिक्षा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गन्नौर के विधायक देवेंद्र कादियान, नवीन कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह दहिया, पाइट काॅलेज के निदेशक राकेश तायल शामिल हुए। कार्यक्रम में हलका गन्नौर, राई, खरखौदा, सोनीपत व गोहाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों व शिक्षकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 65 प्राचार्यों व 65 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें