सोनीपत। लघु सचिवालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में शुक्रवार को 127 शिकायतें पहुंची। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 127 में से छह शिकायतों का मौके पर समाधान किया।
शेष 121 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि करीब दो माह में समाधान शिविर के दौरान कुल 5356 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4286 का समाधान किया जा चुका है। इसके अलावा 919 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।