विद्यार्थियों ने लिया प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्रताप स्कूल खरखौदा में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने की शपथ ली। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने कहा कि हमें प्रदूषण रहित दिवाली पर्व मनाना चाहिए। जहां पटाखे जलाने से धन का नाश होता है, वहीं सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सभी को पटाखे जलाकर त्योहार नहीं मनाना चाहिए। दूसरी ओर महेंद्रगढ़ में 21 से 24 अक्तूबर तक हुई सीबीएसई कलस्टर हैंडबाल प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने रनरअप ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में हर्ष गुलिया, उमेश, दीक्षांत, हर्ष मलिक, जतिन, दीपक, अरूण, शुभम, वंश, सागर, जतिन व पंकज ने भाग लिया। विद्यालय में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत प्रधान वेदप्रकाश पहलवान, प्रबंधक ओमप्रकाश दहिया, समाजसेवी जयकंवार सैनी, कोच प्रवीन व सुनील मलिक ने किया।