फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर की साईकिल हुई पंक्चर, हुड्डा की रैलियों को हुआ फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
तंवर की साईकिल हुई पंक्चर, हुड्डा की रैलियों को हुआ फ्रैक्चर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सरकार इतना अच्छा काम कर रही है कि विपक्षी पार्टियों के पास ऐसा कोई मुद्दा नहीं है, जिसको वह उठा सके। इस कारण ही कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हताश हो गए है और वह केवल अपनी इस हताशा को दूर करने के लिए कभी साईकिल रैली निकालते है तो कभी रथयात्रा निकालकर रैलियां करने की बात कहते हैं। मंत्री ने इसपर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की साईकिल पंक्चर हो चुकी है और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की रैलियों को फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार वीरवार को कष्ट निवारण समिति की मीटिंग के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। जहां उन्होंने सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि सीएम ने अभी तक 4100 घोषणाएं की हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत घोषणाएं पूरी चुकी हैं। वहीं अन्य लंबित घोषणाओं में कई कोर्ट केस तो कुछ तकनीकी समस्या है, जिनको जल्द दूर करके काम पूरे कराए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि अब 4जी आने के कारण जेलों में नए जैमर लगवाए जा रहे है, जिसके 65 करोड़ रुपये का बजट है। यह जैमर लगाने के लिए देश में एक ही कंपनी अधिकृत है, जिसे एनओसी मिल चुकी है। कहा कि हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 450 नई बसेें शामिल की जा चुकी हैं। पशुपालन विभाग में पहले सामने आ चुके घोटाले को लेकर कहा कि यदि किसी भी विभाग में कोई भी अधिकारी-कर्मचारी अनियमितता में शामिल पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में डीसी की जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कैबिनेट की बैठक में हुए फैसले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि निगमों में शामिल होने वाले गांवों का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस तरह निगम के गांवों को विकास में वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें