ट्रायल से होगा सब जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन
-खेवड़ा व प्रताप स्कूल में लिया जाएगा ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। सब जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। फ्री-स्टाइल वर्ग के ट्रायल खेवड़ा अखाड़ा में व ग्रीको रोमन के लिए प्रताप स्कूल में किया जाएगा।
जिला कुश्ती संघ के सचिव ध्यानचंद अवार्डी कुलदीप मलिक ने बताया कि फ्री-स्टाइल वर्ग के लिए लड़के व लड़कियों की ट्रायल गांव खेवड़ा के अखाड़ा में 10 फरवरी को आयोजित की जाएगी। ट्रायल सुबह आठ से शुरू हो जाएगा। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में लडक़ों की टीम के चयन के ट्रायल प्रताप स्कूल खरखौदा में 11 फरवरी को लिया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सब जूनियर पहलवानों की जन्म तिथि वर्ष 2001 से 2003 के बीच होनी चाहिए। पहलवानों को वजन में कोई छूट नहीं दी जाएगी।