फोटो 01:सोनीपत के गांव भदाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय योग स्पर्
सोनीपत। जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भदाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यहां के 12 विद्यार्थियों का चयन राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 16 से 18 सितंबर को रेवाड़ी में होगी। शनिवार को विद्यालय में पहुंचने पर चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सुमन लता ने बताया कि एसएम हिंदू स्कूल में जिलास्तरीय प्रतियोगिता के तहत योग स्पर्धा हुई थी। 18 से 21 अगस्त तक आयोजित इस स्पर्धा में अंडर-14, 17 व 19 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।