सोनीपत। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की डेंगू लैब से जारी की गई रिपोर्ट में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। जिससे जिले में डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 213 तक पहुंच चुकी है। अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। चिकित्सकों ने मरीजों के डेंगू व मलेरिया जांच के लिए नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में चार लोग शहरी क्षेत्र के मिले हैं। इसके अलावा बिसवांमील के दो, कुंडली, बैंयापुर, अहमदपुर, असावरपुर, बढ़खालसा व राजलू गढ़ी में एक-एक डेंगू संक्रमित मिला है।