फोटो 20: सोनीपत के गन्नौर स्थित देवीलाल चौक पर बाइक के दस्तावेज की जांच करते यातायात चौकी इंचार
गन्नौर। यातायात चौकी इंचार्ज सोहन सिंह ने टीम के साथ देवीलाल चौक पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन चालकों के चालान किए गए। जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, कागजात अधूरे होने, गलत पार्किंग पर कार्रवाई की गई। कुछ मामलों में चालकों को मौके पर ही नियमों की जानकारी देकर भविष्य में सावधानी बरतने की हिदायत दी गई। यातायात चौकी इंचार्ज सोहन सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिना लाइसेंस वाहन न चलाएं नाबालिगों को वाहन न सौंपें और सड़क पर नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। संवाद