गन्नौर। जिला नगर एवं योजनाकार विभाग (डीटीपी) की सख्ती के बाद भी अवैध निर्माण पर रोक नहीं लग रहा। दो माह पहले जिन स्थानों पर विभाग ने कार्रवाई की थी वहां पर दोबारा से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-3 गेट के सामने बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर डीटीपी ने मौके पर पहुंचकर नींव गिरा दी थी लेकिन कुछ समय बाद ही फिर से निर्माण शुरू कर दिया गया। बाय गांव के समीप, खेड़ी गुर्जर रोड के साथ खेतों और अगवानपुर रोड पर अवैध कॉलोनियों में काम हो रहा है। डीटीपी अजमेर सिंह ने कहा कि अवैध निर्माण किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। संवाद