फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी में 12 गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत में साइबर थाना पुलिस ठगों से बरामद किया गए सामान के साथ। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। ऑनलाइन एप के माध्यम से ट्रेडिंग व आईपीओ खरीद में के नाम पर युवक से 14.65 लाख रुपये हड़पने के मामले में 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 2.74 लाख रुपये और 12 मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कुंडली के अपार्टमेंट में रहने वाले प्राणतोष ने 13 मार्च को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 9 जनवरी को वह एफआईआई अकाउंट नाम के ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग संस्थान से जुड़े थे। वह वेल स्टॉक नामक ऑनलाइन एप के माध्यम से प्री-मार्केट ट्रेडिंग और आईपीओ खरीदारी करते हैं। वह उन्हें रोज शेयर खरीदने की सलाह देने लगे थे। साथ ही वह अपने खाता नंबर पर रुपये जमा कराने की सलाह देते थे। उन्होंने बातों में लेकर उनसे करीब एक माह में 14.65 लाख रुपये जमा करा लिए थे। उनके खाते में 69.54 लाख रुपये दिखाई देने लगे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी उन्हें मैसेज मिला था कि खाते को चालू रखने के लिए इसमें जमा धनराशि कम है और उन्हें 50 लाख रुपये जमा करने को कहा गया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार के नेतृत्व में छानबीन कर 12 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 2.74 लाख रुपये, 12 मोबाइल, 80 चेक बुक, 32 पासबुक, 78 डेबिट कार्ड, नौ आधार कार्ड, चार पेन कार्ड, 80 सिम, 19 जियो वाईफाई और दो लैपटॉप बरामद किए हैं।
यह आरोपी किए गए गिरफ्तार

पुलिस टीम ने राजस्थान से मनोज, सिरमनजोत, सौरभ, कुलदीप, विष्णु व महेंद्र, मध्य प्रदेश से राहुल व विवेक, दिल्ली से राजू, गुरुग्राम से प्रदीप और उत्तराखंड से चेतन व मुकेश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


साइबर ठगी से बचने को जागरूकता जरूरी
पूर्वी जोन के उपायुक्त गौरव राजपुरोहित ने बताया कि साइबर अपराधी व्हाट्सएप पर लिंक भेजते है या बातचीत करते हैं। फिर शेयर मार्केट के जरिए कंपनियों में निवेश का झांसा देकर ठगी करते हैं। आमजन को लालच में नहीं पड़ना चाहिए। ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर डायल कर सूचना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें