फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। थाना शहर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमित उर्फ टिंकू है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने 24 जून को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह कुछ दिन के लिए घर से बाहर गई थी। वापस लौटी तो देखा कि बेटी का व्यवहार बदला हुआ था। वह सही से खाना भी नहीं खा रही थी। पूछने पर उसने बताया कि सुमित उर्फ टिंकू उसे बहकाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच अधिकारी राजेश की टीम ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें