फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत रोड पर लगाए 118 पौधे

Sun, 19 Jul 2026 07:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - सोनीपत रोड पर पौधों ेमें पानी डालते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। शहर को हराभरा बनाने के लिए समाज कल्याण संगठन के सदस्यों ने रविवार को सोनीपत रोड पर पौधरोपण किया। फुटपाथ पर करीब 118 नए पौधे लगाए और पुराने की सिंचाई की। संगठन के प्रधान आनंद जांगड़ा ने बताया कि संगठन द्वारा बीते कई वर्षों से शहर में पौधरोपण किया जा रहा है। उनके द्वारा लगाए गए अधिकांश पौधे अब पेड़ बन चुके हैं। बरसात सीजन में पौधों की बढ़वार तेजी से होती है। इसके चलते संगठन की तरफ अब अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मनोज कुमार, बलजीत जांगड़ा, देवेंद्र, दीपक, प्रवीण, आशीष, पवन, बिजेंद्र, अभिमन्यु व रोहताश आदि ने पौधरोपण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें