59 केंद्रों पर कल होगी एचसीएस की परीक्षा, धारा 144 लागू
सोनीपत। डीसी एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. शालीन ने कहा कि 31 मार्च को जिले में 22 शिक्षण संस्थानों को 59 परीक्षा केंद्रों पर एचसीएस की परीक्षा होगी। इसके चलते जिले में किसी भी तरह के तनाव, मानव जीवन को खतरा, जनहानि, सार्वजनिक स्थानों पर तनाव की आशंका के मद्देनजर धारा-144 लागू करने के आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। साथ ही परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।