फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगोलिया में होने वाली अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप के लिए सोनीपत व लखनऊ होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगोलिया में होने वाली अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप के लिए सोनीपत और लखनऊ होंगे ट्रायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मंगोलिया में 20-24 मार्च तक होने वाली अंडर-23 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सीधे ट्रायल रखे गए हैं। इसके लिए ट्रायल सोनीपत व लखनऊ के साई सेंटर में कराया जाएगा और नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में मेडल विजेता पहलवानों को ट्रायल में खेलने का मौका दिया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ ने नेशनल के पदक विजेताओं को ट्रायल में बुलाया है, जिससे एशिया चैंपियनशिप के लिए टीम तय की जा सके।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर ने बताया कि मंगोलिया में 20-24 मार्च तक अंडर-23 एशिया कुश्ती चैंपियनशिप खेली जाएगी। इसके लिए 5 मार्च को लखनऊ के साई ट्रेनिंग सेंटर में महिला टीम चुनने को पहलवानों का ट्रायल कराया जाएगा। इसके अलावा 6 मार्च को सोनीपत के साई ट्रेनिंग सेंटर में पुरुषों की फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन टीम चुनने के लिए ट्रायल कराया जाएगा। इस ट्रायल में केवल नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता पहलवान ही हिस्सा ले सकेंगे। जिसमें गुजरात के सूरत में हुई जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता खेल सकते हैं तो राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ में खेली गई अंडर 23 नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता भी ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के गोंडा में खेली गई सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेता भी ट्रायल दे सकते हैं, लेकिन उनकी उम्र 23 साल तक होनी चाहिए। उनको अपनी उम्र से जुड़े दस्तावेज ट्रायल से पहले दिखाने होंगे और उनकी जांच भी संघ की ओर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें