फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से इक्को चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से ईको चालक की मौत
विज्ञापन

सोनीपत। गांव रोहट के पास ट्रक की टक्कर से ईको वैन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव फतेहपुर निवासी महाबीर अपनी ईको वैन में सवार होकर रोहट गांव की तरफ जा रहा था। जब वह रोहट के पास पहुंचा तो इसी दौरान मोहम्मदाबाद की तरफ से आए एक ट्रक ने ईको वैन को टक्कर मार दी। हादसे में महाबीर बुरी तरह से घायल हो गया। इसी बीच वहां से गुजर रहे महाबीर के भाई संदीप ने राहगीरों की मदद से ईको वैन से निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें