फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस को बीच सड़क रोक हड़ताल में शामिल होने का बनाया दबाव, अभद्रता की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। शनिवार को हरियाणा रोडवेज के गोहाना सब-डिपो के एक कर्मचारी ने रोहतक रूट पर बीच सड़क बस को रुकवाकर चालक व परिचालक से बदतमीजी की। कर्मचारी ने हड़ताल के दौरान बस चलाने पर एतराज जताया। जिस पर चालक सवारियों से भरी बस को लेकर गांव भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी में पहुंचा और कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बदतमीजी करने वाले कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। अदालत से उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज के परिचालक शीलकराम ने भैंसवान खुर्द चौकी में शिकायत दी कि वह और चालक प्रदीप शनिवार को बस लेकर रोहतक से गोहाना आ रहे थे। जब बस काहनी मोड़ के निकट पहुंची तो वहां से एक व्यक्ति ने बस को रुकवा लिया। उसने अपनी पहचान गांव रिठाल निवासी प्रवीण के रूप में देते हुए खुद को रोडवेज कर्मी बताया। आरोप है कि प्रवीण ने चालक व परिचालक से बदतमीजी की और रास्ते में बस को बीच में रुकवा दिया। प्रवीण ने बस को आगे लेकर जाने से मना किया। बस में सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी सवार थे। पुलिस कर्मियों ने प्रवीण को दबोच लिया। इसके बाद चालक व परिचालक बस को भैंसवान खुर्द चौकी में लेकर पहुंचे और प्रवीण को पुलिस के हवाले कर दिया। शीलकराम की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। चौकी प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि जांच में रोडवेज कर्मी का नाम प्रवीण की जगह परविंद्र मिला। परविंद्र ने चालक-परिचालक पर हड़ताल के दौरान बस नहीं चलाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें