एथलीट अरपिंद्र ने गोल्ड जीत कटाया एशियन गेम्स का टिकट
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), चौहान जोशी के एथलीट अरपिंद्र ने गुवाहटी में आयोजित नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। अरपिंद्र को प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। साथ ही उनका चयन एशियन गेम्स के लिए हो गया है। अरपिंद्र को साई के निदेशक संजय सारस्वत व उप निदेशक रितु ने बधाई दी है।
साई के एथलेटिक्स प्रशिक्षक वजीर सिंह फौगाट ने बताया कि गुवाहटी में 25 से 29 जून तक आयोजित हुई नेशनल इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी के अरपिंद्र ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। उसे प्रतियोगिता का बेस्ट एथलीट घोषित किया गया है। साथ ही अरपिंद्र का चयन एशियन गेम्स के लिए भारतीय दल में हो गया है। इसके साथ ही साई के अर्जुन व प्रवीन ने कांस्य पदक जीते है। एथलीट प्रीति अपने वर्ग में चौथे स्थान पर रही। सोमवार को साई सेंटर में पहुंचने पर अरपिंद्र का स्वागत किया गया। साई के निदेशक संजय सारस्वत व उप निदेशक रितु ने उन्हें बधाई देते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। अरपिंद्र को प्रशिक्षक वजीर सिंह फौगाट, हरजिंद्र पाल, विवेक कुमार व विकास आदि मौजूद रहे।