फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जांच को पहुंचे, डॉक्टरों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कारिगल शहीद की पत्नी की मौत का मामला
विज्ञापन

हॉस्पिटल में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर जांच को पहुंचे, डॉक्टरों से पूछताछ
- हॉस्पिटल में पांच घंटे तक चली कार्रवाई, पहले भी जांच के लिए आए थे स्वास्थ्य विभाग के एडीजी
- उस समय सभी डॉक्टर व रिकार्ड पूरा नहीं मिलने पर दोबारा जांच को पहुंचे, जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कारगिल शहीद की पत्नी का आधार कार्ड के बिना उपचार नहीं करने पर मौत होने के मामले में जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर आदित्य चौधरी जांच के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल की लापरवाही के कारण शहीद की पत्नी की मौत होने का आरोप बेटे ने लगाया था और इस कारण ही स्वास्थ्य विभाग की टीम पहले भी जांच के लिए हॉस्पिटल में पहुंची थी। उस समय सभी डॉक्टर व रिकार्ड पूरा नहीं मिलने पर दोबारा जांच के लिए डायरेक्टर आए। डायरेक्टर ने इस बारे में किसी से बात करने से इंकार कर दिया, लेकिन यह जरूर कहा गया कि जांच रिपोर्ट जल्द ही शासन को सौंपी जाएगी।
यह था पूरा मामला
गांव महलाना निवासी कारगिल शहीद लक्ष्मण दास की पत्नी शंकुतला को बीमार होने के चलते दिसंबर 17 में दिल्ली रोड स्थति हॉस्पिटल में ले जाया गया था। उनका बेटा पवन बाल्याण अपने साले के साथ मां को लेकर हॉस्पिटल पहुंचा था। जहां हॉस्पिटल प्रबंधन ने उनसे आधार कार्ड की मांग की थी। आधार कार्ड की कॉपी मोबाइल में होने व जल्द मुहैया कराने के आश्वासन के बावजूद शहीद की पत्नी को हॉस्पिटल में दाखिल नहीं किया गया। शहीद का बेटा अपनी मां के इलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसके बावजूद हॉस्पिटल प्रबंधन अपनी जिद पर अड़ा रहा। पवन ने आरोप लगाया था कि उसके पास आधार कार्ड को छोड़कर सभी कागजात थे फिर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान अस्पताल में उंची आवाज में बोलने पर पुलिस को बुलवा लिया गया था। पुलिस ने भी उसे ही चुप रहने को कहा था। जिसके चलते उसे अपनी मां को वापस लेकर जाना पड़ा था और दूसरे ऱॅस्पिटल में भर्ती कराने से पहले ी उसकी मां की मौत हो गई थी। शहीद के बेटे पवन हॉस्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण अपनी मां की मौत होने का आरोप लगाया था। इस मामले में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने खुद जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्पिटल में पांच घंटे तक चली जांच
स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर आदित्य चौधरी के साथ जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हॉस्पिटल में जांच के लिए पहुंचे थे। यह टीम हॉस्पिटल में लगभग एक बजे पहुंची थी और वहां से टीम वापस छह बजे के आसपास गई। डायरेक्टर ने कहा कि इस बारे में वह अभी कुछ नहीं बता सकते है, लेकिन यह जरूर है कि उनकी जांच जल्द पूरी हो जाएगी और उसकी रिपोर्ट वह शासन को सौंप देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें