फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद की पत्नी की मौत का मामला विस व लोस में उठेगा: पदम दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने महलाना गांव निवासी शहीद लक्ष्मण दास की पत्नी शकुंतला देवी की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शहीद की पत्नी की मौत से देश का सिर शर्म से झुक गया है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में शहीद की पत्नी की जान से ज्यादा आधार कार्ड की फोटोकापी का महत्व है। दहिया ने सरकार को घेरते हुए कहा जिस प्रकार शहीद का बेटा अपनी मां के ईलाज के लिए गिड़गिड़ाता रहा और पुलिस व हॉस्पिटल प्रशासन ने परिजनों को इलाज करने की बजाय धमकाकर अमानवीय कार्य किया। इनेलो शहीद की पत्नी की मौत के इस मामले को विधानसभा और लोकसभा में उठाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें