फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवाला मस्तनाथ में क्रिसमस-डे मनाने पर विवाद, भाजपा के मंडलाध्यक्ष समेत अन्य लोगों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। मंदिर शिवाला मस्तनाथ में ईसा मसीह का जन्मदिन मनाने को लेकर विवाद हो गया। भाजपा के मंडलाध्यक्ष समेत अनेक लोगों ने इसका विरोध करते हुए आयोजकों को मंदिर से बाहर जाने को कहा। मंदिर में विवाद बढ़ने की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई तथा क्रिसमस-डे मनाने वालों को मंदिर से बाहर निकाल दिया। आयोजकों का कहना है कि उन्होंने इसके लिए मंदिर कमेटी से मंजूरी भी ली थी। उधर, कमेटी ने बताया कि उनसे भंडारा लगाने के नाम पर मंजूरी ली गई थी।
सोमवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई जब पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित मंदिर शिवाला मस्तनाथ में कुछ लोग क्रिसमस-डे मनाने पहुंचे। उन्होंने वहां अपने धर्म के अनुसार कार्यक्रम शुरू कर दिया। यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया था। इसकी सूचना भाजपा के मंडलाध्यक्ष बलराम कौशिक को मिल गई। वह शहर के कई अन्य व्यक्तियों को लेकर मौके पर पहुंचे गए तथा क्रिसमस-डे मना रहे लोगों को वहां कार्यक्रम न करने की बात की। जबकि आयोजक इस बात पर अड़ गए कि उन्होंने मंदिर कमेटी से इसके लिए न केवल मंजूरी ले रखी है, बल्कि इसके बदले 1100 रुपये का दान भी दिया है।
विज्ञापन

मंडलाध्यक्ष के साथ विभिन्न संगठनों के लोगों साफ शब्दों में आयोजकों से कहा कि किसी अन्य धर्म का यहां प्रचार नहीं होने देंगे। यह हिंदुओं का मंदिर है तथा इस मंदिर के साथ लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत नहीं होने दिया जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसकी सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले को शांत करने का प्रयास किया। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने क्रिसमस-डे मनाने वालों को मंदिर से बाहर जाने कहा। जिसके बाद ही स्थिति नियंत्रण में आई।

भंडारा लगाने के नाम पर लिया था हॉल
क्रिसमस-डे मनाने वालों ने उन्हें इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी थी। आयोजकों ने हमें भंडारा लगाने की बात कही थी। भंडारा लगाने के लिए ही मंदिर का हॉल बुक किया गया था। इस प्रकार धार्मिक भावनाएं भड़काने की किसी को भी धार्मिक स्थल में आने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। कार्यक्रम के आयोजकों ने मंदिर कमेटी को अंधेरे में रखकर हॉल बुक कराया था।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह, सचिव मंदिर कमेटी

शांति भंग करने की किसी को नहीं छूट
मंदिर शिवाला मस्तनाथ में कुछ लोगों द्वारा इसाई धर्म का प्रचार करने व क्रिसमस-डे मनाने पर भाजपा के पदाधिकारी समेत कई लोगों द्वारा विरोध किया गया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आयोजकों के पास कार्यक्रम करने की लिखित में कोई मंजूरी नहीं थी। लोगों की शांति भंग न हो इसलिए आयोजकों को मंदिर से बाहर निकाला गया।
कुलदीप देशवाल, प्रभारी, थाना शहर गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें