फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में 9 जनवरी को सरकार के खिलाफ बजेगा संघर्ष का बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मेकैनिकल वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग शनिवार को छोटूराम धर्मशाला में हुई। इसमें राज्य प्रधान सत्यपाल वर्मा, राज्य वरिष्ठ उपप्रधान इंद्र सिंह व चेयरमैन सीताराम माथुर ने संयुक्त रूप से बताया कि यूनियन की ओर से प्रदेश में सभी कर्मियों की मांगों को 6 अक्तूबर से 11 नवंबर तक सभी डीसी के माध्यम से सीएम को भेजे गए थे।
विज्ञापन

उसके बाद सरकार की ओर से बार-बार दिए गए आश्वासनों के बाद भी उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया। जिसके चलते करनाल में यूनियन की ओर से 9 जनवरी को रैली कर सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया जाएगा। इस अवसर पर देवराज शर्मा, सुरेंद्र सैनी, धर्मपाल, जिला प्रधान धूपसिंह लाकड़ा, प्रदेश महासचिव विष्णु दत्त भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें