फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल फिर बना चोरों का निशाना, 22 एलईडी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल फिर बना चोरों का निशाना, 22 एलईडी चोरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
राजकीय स्कूलों में चोरी के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। हर दूसरे दिन चोर किसी न किसी स्कूल को निशान बनाकर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर आसानी से निकल जाते है। पिछले दिनों कष्ट निवारण समिति की बैठक में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने स्कूलों में चोरी रोकने के लिए निर्देश दिए थे, उसके बावजूद पुलिस कोई ठोस पहल नहीं कर सकी। चोरों ने अब हरसाना के स्कूल को निशाना बनाकर 22 एलईडी चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूल की मुख्य अध्यापिका निशा ने बताया कि रविवार रात को चोरों ने स्कूल को निशाना बनाकर 22 एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब स्टाफ के सदस्य स्कूल में पहुंचे तो चोरी का पता लगा। जिस पर मामले से उन्हें अवगत कराया गया। मुख्य अध्यापिका ने मुआयना करने के बाद मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट एकत्रित किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रात के समय स्कूल में चौकीदार नहीं था।

पिछले कुछ दिन में यह स्कूल बने चोरों का निशाना
- गांव मोहाना के सरकारी स्कूल से 21 एलईडी, एक की-बोर्ड व दो सीपीयू चोरी किए।
-अकबरपुर बारोटा के स्कूल एलसीडी, सीपीयू, प्रोजेक्टर, चार बैटरी, माइक, स्पीकर उड़ाए।
-कत्लूपुर के स्कूल से हजारों का सामान चोरी
-बड़ौली के स्कूल में हजारों का सामान उड़ाया
-मेहंदीपुर के स्कूल से 22 कंप्यूटर व अन्य सामान चोरी किया।
-वजीरपुरा के स्कूल से सामान चोरी किया।
-बली कुतुबपुर के स्कूल से सीपीयू, मॉनीटर, प्रिंटर, स्केनर चोरी किया।
-मोहम्दाबाद के स्कूल से टीवी चोरी किया।
-कंवाली के स्कूल से पांच मॉनीटर, सीपीयू व अन्य सामान उड़ाया।
-विधलान के स्कूल से मॉनीटर व अन्य सामान चोरी किया।
-गढ़ मिरकपुर स्कूल से 22 एलईडी, 2 सीपीयू व अन्य सामान चोरी।
-नांगल कलां के ब्वॉज स्कूल से 22 एलईडी व कंप्यूटर चोरी किया।
-अटेरना के स्कूल से 5 एलईडी व 3 सीपीयू चोरी किए।
-नांगल कलां कन्या स्कूल से 22 एलईडी व अन्य सामान चोरी किया।

मंत्री के आदेश के बाद भी हो गई चोरी
कष्ट निवारण समिति की बैठक में 23 नवंबर को समस्या सुनने पहुंचे परिवहन मंत्री कृृष्ण पंवार के सामने भी स्कूलों में लगातार हो रही चोरी का मामला उठा था। जिस पर मंत्री ने पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिया था कि स्कूलों में चोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाए। बैठक को तीन दिन ही बीते थे कि चोरों ने रात को हरसाना के स्कूल को निशाना बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। गश्त भी बढ़ाई गई है। साथ ही संबंधित स्कूल स्टाफ को भी निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही चोरों को पकड़कर पटाक्षेप किया जाएगा।
- सतेंद्र कुमार, एसएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें