अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
हुडा द्वारा सेक्टरवासियों को दिए गए इन्हांसमेंट के नोटिस के विरोध में शुक्रवार को वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सेक्टर-12 के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने हुडा कार्यालय के गेट पर धरना देकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
सेक्टर के लोगों का कहना है कि हुडा द्वारा नो इन्हांसमेंट के नोटिस भेजे गए है, उसके 15 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज के साथ भेजे गए है। जो पूर्णतया गलत है। हुडा अधिकारियों द्वारा सेक्टर के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लोगों का कहना है कि हुडा के इंहांसमेंट की पहली किस्त 25 नवंबर तक भरी जानी है, लेकिन हुडा प्रशासन की ओर से सेक्टर के कई मकानों में अभी तक नोटिस तक नहीं भेजे गए है। यदि हुडा द्वारा नोटिसों में राहत नहीं दी गई तो वे 10 दिन के बाद हुडा कार्यालय के बाहर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर ओमकंवार दहिया, महाबीर आंतिल, जगदीश राणा, हरिनिवास धनखड़, सूर्यप्रकाश वशिष्ठ, ललित शर्मा, रामफल, आरएस मलिक, राजपाल सेवली, बीपी जैन, अनिल राना, धर्मबीर आंतिल आदि मौजूद रहे।