सोनीपत। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल चावला ने की। इस मौके पर जयपाल बामणिया, अजय राठौर, 22 जिलों के जिलाध्यक्ष, सुदेश दनोदा, साहिल राणा आदि मौजूद रहे।