सोनीपत। मांग मनवाने को लेकर बुधवार को डाक कर्मचारियों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते ग्रामीण डाक सेवाओं पूरी तरह से ठप रही। मुख्य डाकघर में डाक कर्मियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
बुधवार को कर्मचारी ऑल इंडिया पोस्टल जीडीएस इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले डाक कर्मचारी मुख्य डाकघर में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठकर अपनी मांगों को समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अध्यक्ष विनोद नैन ने बताया कि सातवें वेतन आयोग के संदर्भ में ग्रामीण डाक सेवकों की कमलेश चड्ढा रिपोर्ट लागू किया जाए। कर्मियों को आठ घंटे कार्य करने की अनुमति दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पेंशन लागू की जाएगा। साथ ही उनको टारगेट के नाम पर परेशान करना बंद किया जाएगा।