स्वस्थ शरीर जीवन की सबसे बड़ी पूंजी: कविता जैन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के एटलस रोड स्थित लायंस क्लब कार्यालय पर रविवार को आयोजित कैंप का शुभारंभ शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने किया। उन्होंने लायंस क्लब के सदस्यों से पौधरोपण व योग करने की अपील की।
मंत्री कविता जैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। तनाव दूर करने के लिए योग व आधुनिक चिकित्सा पद्धति का का प्रयोग कर स्वस्थ रहे। उन्होंने कहा कि योग वह शक्ति है, जिसके जरिए जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। आज के समय में पूरी दुनिया योग को अपना रही है। योग से शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों का उपचार आसानी से संभव है। शिविर में मरीजों को एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी आदि सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अभियान चलाकर 45 पौधे लगाए। क्लब की नई प्रधान नीलम सेठ ने एक वर्ष के लिए जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान नीरज दलाल, कोषाध्यक्ष रोजी लूथरा, राजेंद्र गोयल, एसपी शर्मा, सुभाष वशिष्ठ, मदन बत्रा, राजेश गोयल, प्रवीन रहलन, जेके अग्रवाल, आरबी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।