राई। बीसवां मील स्थित बॉलीवुड ढाबे के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर हजारों रुपये का सामान व कपड़े चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यूपी के गाजियाबाद स्थित सेक्टर-3 निवासी प्रेम सुधीर ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह 6 अक्टूबर को खाना खाने के लिए जीटी रोड स्थित बॉलीवुड ढाबे पर रुका था। वह ढाबे के बाहर कार खड़ी कर खाना-खाने के लिए चला गया। खाना खाकर वापस कार के पास पहुंचा तो कार का शीशा टूटा हुआ मिला। कार से चोरों ने बैग चोरी कर लिया है। जिसमें कीमती सामान व कपड़े रखे थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी अमरजीत ने बताया कि कार चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग खंगाली जा रही है। जल्द चोरों का पता लगाकर उन्हें काबू किया जाएगा।